लाइव न्यूज़ :

2019 के लोकसभा चुनाव में दो उम्मीदवारों ने खर्च की सीमा से अधिक व्यय किया, तीन ने कम खर्च किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 जुलाई वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित 56 सांसदों ने चुनावी खर्च की सीमा से 50 प्रतिशत कम खर्च करने की घोषणा की है । चुनाव सुधार के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

एडीआर के अनुसार, उसने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 543 सांसदों में से 538 के चुनावी खर्च की घोषणा का आकलन किया ।

इसमें कहा गया है कि दो सांसदों ने खर्च की सीमा से अधिक व्यय किया ।

एडीआर के अनुसार, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी ने खर्च की सीमा से 9,27,920 रूपये अधिक व्यय किया । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवीन्द्र श्याम नारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन ने सीमा से 7,95,916 रूपये अधिक खर्च किया ।

आम चुनाव में बड़े राज्यों के लिये प्रति उम्मीदवार चुनावी खर्च की सीमा 70 लाख रूपये है जबकि छोटे राज्यों के लिये यह सीमा 54 लाख रूपये है ।

इसमें कहा गया है कि भाजपा सांसद किरण रिजिजू, वाईएसआर कांग्रेस के जी माधवी और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के इंद्र हांग सुब्बा का चुनावी खर्च सबसे कम है । रिजिजू ने 14 लाख रूपये खर्च किया जबकि उनकी चुनावी खर्च की सीमा 54 लाख रूपये थी । इसी प्रकार से माधवी ने भी 14 लाख रूपये खर्च किया जबकि उनकी चुनावी खर्च की सीमा 70 लाख रूपये थी । सुब्बा ने 7 लाख रूपये खर्च किया जबकि उनकी चुनावी खर्च की सीमा 54 लाख रूपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल