लाइव न्यूज़ :

ठाणे में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बंद लागू करने के लिए ऑटोरिक्शा ड्राइवरों की पिटाई की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:24 IST

Open in App

ठाणे/पालघर, 11 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में किसानों की मौत के विरोध में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के तीनों घटकों के महाराष्ट्र बंद के आह्वान के तहत सोमवार को ठाणे में शिवसेना एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रैली निकाली।

ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के के नेतृत्व में यह रैली विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरी और दोनों दलों की महिला कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उसमें हिस्सा लिया।

कांग्रेस की ठाणे इकाई ने अलग रैली निकाली। शहर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उन ऑटोरिक्शा चालकों की पिटाई की, जो बंद का उल्लंघन कर यात्रियों को ले जा रहे थे। कई स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकानें बंद करायीं।

ठाणे जिले के कल्याण शहर में स्थानीय शिवसेना नेताओं ने दुकानें एवं अन्य कारोबार जबर्दस्ती बंद कराये।

निकटवर्ती नवी मुंबई में राकांपा के कार्यकर्ताओं ने वासी में एपीएमसी बाजार क्षेत्र के समीप दुकानदारों से जबर्दस्ती दुकानें बंद कराईं।

निकटवर्ती पालघर जिले के बोईसर और वसई में बंद का असर देखा गया। पुलिस के अनुसार कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह