लाइव न्यूज़ :

ठाणे में आदिवासी महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान घंटों अस्पताल की सीढ़ियों पर बिठाए रखने का आरोप

By भाषा | Updated: October 10, 2021 18:14 IST

Open in App

ठाणे, 10 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक सरकारी अस्पताल पर 28 वर्षीय आदिवासी महिला को करीब 11 घंटे अस्पताल की सीढ़ियों पर बिठाए रखने का आरोप लगाया गया है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने रविवार को आरोप लगाया कि अस्पताल ने महिला के रिश्तेदारों से पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराने को कहा।

कार्यकर्ता प्रमोद पवार ने कहा कि घटना शनिवार को इंदिरा गांधी मेमोरियल (आईजीएम) अस्पताल में हुई।

हालांकि, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि गर्भवती महिला को अस्पताल के बाहर घंटों बिठाया गया और जब उन्हें इस बारे में सूचित किया गया, तो उन्होंने तुरंत उसे भर्ती करने की व्यवस्था की।

पवार ने कहा, ''भिवंडी के पास एक गांव की रहने वाली रोहिणी मारुति मुक्ने नाम की महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसे कल दोपहर करीब एक बजे अस्पताल लाया गया। हालांकि, अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया और आधी रात तक उसे सीढ़ियों पर ही इंतजार कराया। स्टाफ ने उसके रिश्तेदारों से पहले उसका रक्त और अन्य परीक्षण कराने तथा खून की आपूर्ति करने की व्यवस्था करने के लिये कहा।

इसकी जानकारी जब कार्यकर्ता व उनके संगठन के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के समक्ष मामला उठाया।

उन्होंने कहा कि अंत में, अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक ने हस्तक्षेप किया और महिला को अंततः अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आईजीएम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक राजेश मोरे से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि महिला को अस्पताल के बाहर बिठाया गया था।

उन्होंने कहा, ''मुझे रात करीब 10 बजे इस बारे में पता चला तो मैंने तुरंत उसे भर्ती कराने की व्यवस्था की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos