लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में 25 लाख लोगों ने तय समय पर नहीं लगवाई कोविड टीके की दूसरी खुराक: अधिकारी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:30 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 अक्टूबर तेलंगाना में करीब 25 लाख लोगों ने नियत तारीख के बाद भी कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक नहीं लगवाई है और उन्हें बिना देरी के टीका लगवाना चाहिए। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी है।

राज्य के जन स्वास्थ्य के निदेशक जी श्रीनिवास राव ने त्योहारी मौसम में कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की 72 प्रतिशत पात्र आबादी को टीके की कम से कम पहली खुराक लगा दी गई है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “ राज्य में 18 साल से अधिक आयु के 2.72 करोड़ लोग हैं। 2.01 करोड़ लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगा दी गई है। यह हमारी आबादी का 72 प्रतिशत हिस्सा है। करीब पहली खुराक लगवा चुके 38 प्रतिशत लोगों ने टीके की दूसरी खुराक लगवा ली है।”

राव ने कहा कि 16 सितंबर को शुरू किए गए विशेष टीकाकरण अभियान के तहत प्रतिदिन करीब 3.50 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

तेलंगाना में सोमवार को कोरोना वायरस के 183 नए मरीज मिले जिसके बाद कुल मामले 6,68,070 पहुंच गए हैं। वहीं 6,59,942 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राव ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की संभावना लोगों के व्यवहार पर निर्भर करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे