लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में अन्नद्रमुक नीत मोर्चे से डीएमडीके ने नाता तोड़ा, हासन ने दिया साथ आने का न्योता

By भाषा | Updated: March 9, 2021 21:54 IST

Open in App

चेन्नई, नौ मार्च तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद के बाद सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के गठबंधन सहयोगी डीएमडीके ने अपना रास्ता अलग कर लिया है।

गौरतलब है कि राज्य में नामांकन भरने के अंतिम कुछ दिन ही बचे हुए हैं।

अन्नाद्रमुक के साथ तीन दौर की बातचीत से कुछ सकारात्मक नहीं निकलने के बाद अभिनेता विजयकांत नीत डीएमडीके ने कहा कि वह गठबंधन से बाहर हो रहा है। इस गठबंधन में उसके अलावा पीएमके और भाजपा भी शामिल हैं।

डीएमडीके के गठबंधन से बाहर होने के बाद मक्कल नीधि मैयम प्रमुख कमल हासन ने तुरंत ही विजयकांत को अपने साथ आने का न्योता देते हुए समान विचार रखने वाली अन्य पार्टियों को भी साथ आने को कहा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाली गठबंधन ‘‘तीसरा नहीं बल्कि पहला मोर्चा है।’’

विजयकांत ने एक बयान में कहा कि अन्नाद्रमुक के साथ रिश्ता तोड़ने का फैसला यहां पार्टी के जिला सचिवों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

अन्नाद्रमुक ने राज्य में पीएमके और भाजपा के साथ समझौता किया है और 234 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों को क्रमश: 23 और 20 सीटें दी हैं। भाजपा को कन्याकुमारी लोकसभा सीट भी दिया गया है, जहां उपचुनाव होने वाला है।

अन्नाद्रमुक द्वारा लिए गए कठोर फैसले से गुस्साए डीएमडीके के उप महासचिव एल. के. सुधीश ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी फिर से सरकार नहीं बना पाएगी और उसके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।

गठबंधन से संबंध तोड़ने के कारण पर डीएमडीके के उपसचिव बी. पार्थसारथी ने पीटीआई-भाषा ने कहा, ‘‘हमने 23 सीटें मांगी थीं और हम चाहते थे कि 2011 में जिन 29 सीटों पर हमें जीत मिली थी, उनमें से चुनें। लेकिन, अन्नाद्रमुक इसपर राजी नहीं हुआ और हमने संबंध तोड़ने का फैसला लिया।’’

घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और मत्स्य पालन मंत्री डी. जयकुमार ने कहा कि डीएमडीके नेतृत्व को बिना कृतज्ञता के विचार नहीं रखने चाहिए क्योंकि पार्टी को 2011 के विधानसभा चुनावों के बाद ही उसे पहचान मिली।

भाजपा प्रवक्ता नारायण तिरुपति ने कहा कि डीएमडीके का यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण है। गठबंधन धर्म वर्तमान वास्तविकता के आधार पर सहमति पर पहुंचना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos