लाइव न्यूज़ :

सूरत में शत प्रति पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 14:32 IST

Open in App

सूरत, छह अक्टूबर गुजरात के सूरत में सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है। नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि सूरत नगर निगम ने 34.33 लाख पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगाने का लक्ष्य मंगलवार को हासिल किया।

निगम के उपायुक्त (स्वास्थ्य) आशीष नाइक ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ सूरत ने शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगा दी है। हमारी जानकारी के अनुसार सूरत 50 लाख से अधिक की आबादी वाले उन बड़े शहरों में से एक बन गया है, जिन्होंने इस लक्ष्य को हासिल किया है।’’

निगम के आंकड़े के अनुसार अबतक 48.4 फीसद यानी 16.61 लाख पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं।

नाइक ने कहा, ‘‘ हमने चिकित्सा बिरादरी के लोगों के साथ समन्वय किया, जिन्होंने सकारात्मक रूप से साथ दिया। अन्य पहल आवासीय सोसायटियों में जाकर वहां टीकाकरण शिविर लगाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां