लाइव न्यूज़ :

किसानो के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी तीन जनवरी से धरना आयोजित करेगी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 00:47 IST

Open in App

जयपुर, 30 दिसम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में बुधवार को आयोजित मंत्रिमंडलीय बैठक में कोविड, किसानों की बिजली के मुद्दे, बजट की तैयारियों, तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव और आगे की योजना और कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में दो साल के कार्यकाल की समीक्षा करने के बाद सभी मंत्रियों से उनके अपने विभागों की समीक्षा करने के लिये कहा गया है कि नए साल में घोषणा पत्र के अनुसार क्या-क्या कार्यक्रम हाथ में लेने हैं।

सूत्रों के अनुसार मंत्रीमंडलीय बैठक में देश के किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में तीन जनवरी को धरना आयोजित करने का निर्णय किया गया।

बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून को वापस लेने की मांग के समर्थन में 5 जनवरी से मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सप्ताहभर तक गांव-गांव जाकर 'किसान बचाओ-देश बचाओ' अभियान चलाने का फैसला किया है ।

बैठक में कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश के तीन संशोधन विधेयक और पांच एकड़ तक जमीन वाले किसानों की जमीन को कुर्की से बचाने वाले विधेयक को अभी तक आगे नहीं भेजा गया इसलिए भी तीन जनवरी को धरने का फैसला लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos