लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आतंकियों ने ढाबे के मालिक के बेटे को मारी गोली

By भाषा | Updated: February 17, 2021 23:21 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 फरवरी श्रीनगर के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में बुधवार शाम को आतंकवादियों ने मशहूर कृष्णा ढाबे के मालिक के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित आकाश मेहरा को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन मुस्लिम जांबाज फोर्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

कृष्णा ढाबा दुर्गनाग इलाके में स्थित एक लोकप्रिय ढाबा है। भारत और पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) के कार्यालय और जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश के निवास जैसे कई महत्वपूर्ण भवन ढाबे से 200 मीटर के दायरे में स्थित हैं ।

पुलिस सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की तलाश कर रही है क्योंकि कुछ चश्मदीदों ने बताया कि हमले के बाद आतंकवादी भाग गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान