लाइव न्यूज़ :

केरल में सीरो सर्वेक्षण में 18 साल से अधिक उम्र के 82.6 प्रतिशत लोगों में कोविड एंटीबॉडी मिले

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:28 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 अक्टूबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को कहा राज्य की एलडीएफ सरकार द्वारा हाल में कराये गये सीरो सर्वेक्षण के अनुसार केरल में 18 साल और इससे अधिक उम्र के 80 प्रतिशत से अधिक लोगों में कोविड-19 एंटीबॉडी हैं।

राज्य विधानसभा में उठाये गये सर्वेक्षण से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि 18 साल और इससे अधिक उम्र की 82.6 प्रतिशत आबादी में कोविड-19 एंटीबॉडी हैं और इसकी वजह टीकाकरण और वायरस संक्रमण है।

उन्होंने कहा कि सितंबर के अंत में कराये गये सर्वेक्षण में यह भी पता चला कि 18 साल से 49 साल की आयु की ऐसी गर्भवती महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत कम (65.4 प्रतिशत) रही जिनमें एंटीबॉडी मिले।

मंत्री ने कहा कि यह गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा बरती गयी सावधानियों की वजह से हुआ जिसकी वजह से वे संक्रमण से सुरक्षित रहीं। टीकाकरण में देरी की वजह से भी ऐसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल