लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में लुटेरों ने लाखों की लूट की, घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 21:35 IST

Open in App

सहारनपुर,24 दिसंबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नानौता के अन्तर्गत बुधवार अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर घर में रखे लाखों रुपये और जेवर लूट लिये। आरोप है कि बदमाशों ने घर मे सो रही नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे खेत में ले गए और उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक (देहात)अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि शिकायत के मुातबिक थाना नानौता क्षेत्र के माधोपुर गांव में बदमाशों ने एक मकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया और कथित तौर पर वहां सो रही नाबालिग का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया।

किशोरी बेहोशी की हालत में बृहस्पतिवार की सुबह गन्ने के खेत में मिली और उसे चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है।

तहरीर के मुताबिक किशोरी का चाचा ईंट भट्टा चलाता है जिसकी वजह से इतनी नकदी घर में रखी गई थी। बदमाशों ने घर में रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी और अलमारी मे रखे सोने चांदी के आभूषण लूटकर ले गये।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे