लाइव न्यूज़ :

आरटीआई में खुलासा, 4 सालों में सीएम केजरीवाल व उनके मंत्रियों के इलाज में खर्च हुए 50 लाख से अधिक रुपये 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 10:37 IST

रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी केजरीवाल सरकार पर सवाल पूछा कि सरकार सरकारी अस्पतालो में सुविधाओं का दावा करते हैं, मोहल्ला क्लीनिक की तारीख करते नहीं थकते, तो उन्होंने और उनके मंत्रियों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में क्यों करवाते हैं?

Open in App
ठळक मुद्देइस खुलासे के बाद बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है।ल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि केजरीवाल के इलाज पर सरकारी खजाने से कुल 12,18,027 रुपये खर्च किए गए।

सूचना का अधिकार (आरटीआई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 4 सालों में दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्रियों के इलाज में करीब 50 लाख से अधिक रुपये खर्च हुए है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 लाख अकेले सीएम और डिप्टी सीएम व उनके परिजनों के इलाज में खर्च हुए हैं। इस खुलासे के बाद बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है।

रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी केजरीवाल सरकार पर सवाल पूछा कि सरकार सरकारी अस्पतालो में सुविधाओं का दावा करते हैं, मोहल्ला क्लीनिक की तारीख करते नहीं थकते, तो उन्होंने और उनके मंत्रियों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में क्यों करवाते हैं?

वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल के इलाज पर सरकारी खजाने से कुल 12,18,027 रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 4 साल में 35 बार इलाज कराया है। जिसमें कुल 13,25,329 रुपये खर्च हुए।

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ एक भी पैसा का भ्रष्टाचार नहीं मिला। उन्होंने आप के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जब तक वह जीवित हैं, पार्टी ‘‘ईमानदार’’ रहेगी। रोहिणी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हर परिवार में झगड़े और विवाद होते हैं और आप के भीतर भी ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता ने मुझसे पार्टी के भीतर विवाद और झगड़े के बारे में शिकायत की। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीमनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां