लाइव न्यूज़ :

रोहतक में प्रदर्शनकारी किसानों ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा नेताओं को मंदिर में बंधक बनाया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच नवंबर हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों और ग्रामीणों ने हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं को कई घंटों के लिए एक मंदिर परिसर में बंधक बना लिया।

हालांकि, बाद में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नेताओं को शाम को मंदिर परिसर से बाहर निकलने दिया।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण का करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए ग्रोवर भाजपा के अन्य स्थानीय नेताओं के साथ किलोई गांव के मंदिर गए थे।

रोहतक के पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह ने कहा, '' प्रदर्शन समाप्त हो गया है और भाजपा नेता मंदिर परिसर से जा चुके हैं।''

इससे पहले दिन में जब ग्रामीणों को भाजपा नेताओं की उपस्थिति के बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए और मंदिर का घेराव कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने नेताओं को बाहर नहीं आने दिया। मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया कि किसान चाहते थे कि कुछ मुद्दों को लेकर ग्रोवर माफी मांगें।

सज्जन सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी किलोई गांव में भाजपा नेताओं की मौजूदगी का विरोध कर रहे थे।

गौरतलब है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह