लाइव न्यूज़ :

भाजपा के आक्रामक हिंदुत्व के जवाब में तृणमूल कांग्रेस ‘बंगाली अस्मिता’ को बनाएगी मुख्य चुनावी मुद्दा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 18:37 IST

Open in App

(प्रदीप्त तापदार)

कोलकाता, 30 नवंबर ‘बंगाली बनाम बाहरी’ अभियान को मिली ‘सकारात्मक’ प्रतिक्रिया से उत्साहित तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के आक्रामक हिंदुत्व के अभियान की काट के तौर पर 2021 के विधानसभा चुनाव में ‘बंगाली अस्मिता’ को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने का फैसला किया है ।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने बंगाली उपराष्ट्रवाद की भावना का सहारा लेने का फैसला किया है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के एक धड़े का मानना है कि भगवा खेमे के आक्रामक राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के उभार के जवाब में क्षेत्रीय भावना का सहारा लिया जा सकता है।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सौगत राय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अगले विधानसभा चुनाव के दौरान विकास के अलावा बंगाली अस्मिता हमारा मुख्य चुनावी मुद्दा होगा। बंगाली अस्मिता केवल बंगालियों के बारे में नहीं है इसमें सभी भूमि पुत्रों के लिए अपील है। इस विचारधारा के जरिए राज्य के लोगों को नियंत्रित करने के लिए बाहर से लाए गए नेताओं को थोपने के भाजपा के अभियान से मुकाबला करने में मदद मिलेगी।’’

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक तमिलनाडु के क्षेत्रीय दल, महाराष्ट्र में शिवसेना की तरह ही तृणमूल कांग्रेस भी बांग्ला संस्कृति और पहचान के रक्षक के तौर पर उभरना चाहती है ।

तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा, ‘‘बिहार में जद(यू) ने ‘बिहारी बनाम बाहरी’ की बात की थी। राष्ट्रवाद का सहारा लेने वाली भाजपा ने भी 2007 में गुजरात चुनाव में ‘गुजराती अस्मिता’ की बात की थी। इसलिए अगर हम ऐसा करते हैं तो हमें लगता है कि किसी को इससे दिक्कत नहीं होनी चाहिए।’’

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘‘विभाजनकारी राजनीति और धार्मिक ध्रुवीकरण का विकास की राजनीति से कभी मुकाबला नहीं किया जा सकता। केवल उपराष्ट्रवाद और क्षेत्रीय भावना से ही इसका मुकाबला कर सकते हैं।’’

पिछले दो सप्ताह से तृणमूल कांग्रेस ने बंगाली बनाम बाहरी का मुद्दा जोर शोर से उठाया है और ‘बंगाल बन जाएगा गुजरात’ जैसे बयान दिए हैं।

बनर्जी के मुकाबले का चेहरा नहीं होने और केंद्रीय नेतृत्व पर भाजपा की ‘‘ज्यादा निर्भरता’’ के कारण तृणमूल कांग्रेस को फायदा हो रहा है । तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री ब्रत्या बसु ने कहा, ‘‘लोगों को फैसला करना है कि क्या वे बाहरियों के हाथ में शासन थमाना चाहते हैं या यहां के भूमिपुत्रों के हाथों में बागडोर देना चाहते हैं। यह ऐसा फैसला है जिसका असर अगली पीढी पर पड़ेगा।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलिप घोष ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल से ही थी। हम कैसे बाहरियों की पार्टी हो गए। क्या बंगाल भारत से बाहर है। तृणमूल अपनी आसन्न हार को देखते हुए हताशा में ये मुद्दे उठा रही है।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ,‘‘देश में हमें कहीं भी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा, जहां देश के लोगों को बाहरी बताया गया। यहां घुसपैठिए का स्वागत हो रहा है और इस देश के लोगों को बाहरी बताया जा रहा है । ’’

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान