लाइव न्यूज़ :

रतलाम शहर में कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण की दोनों खुराकों का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है : चौहान

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:58 IST

Open in App

रतलाम (मप्र), 12 दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के रतलाम शहर में कोरोना वायरस निरोधक टीकाकरण की दोनों खुराकों का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है।

चौहान ने शनिवार रात को रतलाम में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, ‘‘रतलाम शहर में दोनों खुराकों का टीकाकरण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी 90 प्रतिशत लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

चौहान ने कहा कि शीघ्र ही रतलाम मध्यप्रदेश का पहला ऐसा जिला होगा, जो टीकाकरण की दोनों खुराकों का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट भी पूरी तरह से तैयार है। ऑक्सीजन की शुद्धता भी 96 प्रतिशत आ रही है सभी आवश्यक उपकरण भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां