लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ में खाप पंचायत ने विधवा भाभी से विवाह का फरमान सुनाया, युवक ने फांसी लगायी

By भाषा | Updated: November 5, 2020 13:20 IST

Open in App

रामगढ़, पांच नवंबर झारखंड के रामगढ़ जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव के निकट गोला पुलिस थानांतर्गत एक खाप पंचायत के विधवा भाभी के साथ कथित तौर पर विवाह करने के फरमान से खिन्न एक युवक ने पूरबडीह गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक लव कुमार के पिता सुखलाल महतो ने बुधवार को पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में बताया कि उसके पुत्र का एक महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए गांव में खाप पंचायत बैठी और उसे अपनी विधवा भाभी से ब्याह करने का अनैतिक फरमान सुनाया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार पिछले वर्ष उनके बड़े बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी और पंचायत ने उनकी बड़ी बहू से विवाह करने का फरमान छोटे बेटे लव को सुनाया, लेकिन इस अनैतिक संबंध के लिए तैयार न होने के चलते उनके बेटे ने पूरबडीह गांव स्थित अपने मकान में मंगलवार की रात फांसी लगा ली।

गोला थाने के थानाध्यक्ष बीएन ओझा ने बताया कि परिवार की सूचना पर पुलिस दल गांव पहुंचा और उसने युवक के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल