लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पटवारी सहित तीन सरकारी कर्मी रिश्वत मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:48 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पटवारी सहित तीन सरकारी कर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ब्यूरो की बीकानेर शाखा की टीम ने नोखा तहसील के काकडा हल्का के पटवारी को एक व्यक्ति से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पटवारी विकास मीणा ने परिवादी से ‘नामान्तकरण’ करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी और शुक्रवार को वह परिवादी से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

सोनी ने कहा कि ब्यूरो की एक अन्य टीम ने चूरू के जोधपुर डिस्कॉम के वाणिज्यक सहायक द्वितीय एवं तकनीकी सहायक द्वितीय को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने परिवादी से उसके कृषि विद्युत कनेक्शन से संबंधित ‘डिमांड नोटिस’ जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र