लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार में मंत्री के बेटे पर व्यापारी ने लगाया अपहरण करने का आरोप

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:59 IST

Open in App

जोधपुर, 21 जुलाई राजस्थान के जालौर जिले के एक व्यापारी ने राज्य सरकार में मंत्री सुखराम बिश्नोई के बेटे पर उसे अगवा करने और 50 लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपहरणकर्ताओं से बचकर निकले व्यापारी ने मंगलवार को जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर इस बाबत शिकायत दर्ज कराई। एसपी (जालौर) श्याम सिंह ने कहा, “अज्ञात अपहरणकर्ताओं और राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई के बेटे भूपेंद्र बिश्नोई के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया है और शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।”

सांचोर सब डिवीजन के निवासी और शिकायतकर्ता प्रकाश बिश्नोई के अनुसार, चार दिन पहले उसे अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद उसे हरियाणा ले जाया गया जहां उसे बुरी तरह पीटा गया।

प्रकाश ने कहा, “अपहरणकर्ताओं ने भूपेंद्र बिश्नोई से मेरी बात कराई जिसने मुझसे कहा कि अगर मैं उसे 50 लाख रुपये दूंगा तो वह मुझे छोड़ देंगे।” पुलिस ने कहा कि अपहरणकर्ता, प्रकाश को घायल अवस्था में अस्पताल ले गए थे लेकिन वह उन्हें चकमा देकर भाग निकला।

इस बीच भूपेंद्र बिश्नोई ने आरोपों का खंडन किया है और इसे अपने खिलाफ “राजनीतिक साजिश” बताया है। उन्होंने कहा, “मैं इन आरोपों से स्तब्ध हूं। दरअसल, 17 जुलाई की रात को हुई घटना की जानकारी मिलने पर मैंने पुलिस से बात कर अपहरणकर्ताओं को पकड़ने और प्रकाश को सुरक्षा देने में मदद की। मेरे खिलाफ आरोप पूरी तरह से मेरी छवि खराब करने के इरादे से लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?