लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत ने मंत्रियों को विभाग बांटे, गृह और वित्त विभाग खुद रखा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:38 IST

Open in App

जयपुर, 22 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन के बाद सोमवार को नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया। उन्होंने गृह एवं वित्त विभाग को अपने पास ही रखा है जबकि डॉ बीडी कल्ला राज्य के नए शिक्षा मंत्री (प्राथमिक एवं माध्यमिक) तथा परसादी लाल नए चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गहलोत ने वित्त, गृह, कार्मिक विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क, स्टेट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो, कैबिनेट सचिवालय, सामान्य प्रशासन एवं कर विभाग अपने पास रखे हैं।

उल्लेखनीय है कि गहलोत मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल के तहत रविवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस के 15 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली थी। उनमें से 11 विधायकों को कैबिनेट एवं चार विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी। तीन राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कुल मिलाकर मंत्रिपरिषद में अब मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री हैं।

पुनर्गठन के बाद पुराने मंत्रियों में परसादी लाल मीणा को स्वास्थ्य एवं उत्पाद शुल्क विभाग दिया गया जबकि बीडी कल्ला को शिक्षा विभाग दिया गया है। प्रताप सिंह खाचरियावास को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया जबकि शांति धारीवाल के पास स्वायत्त शासन, शहरी विकास एवं आवास (यूडीएच), संसदीय मामलात विभाग बनाए रखा गया है। कृषि विभाग लाल चंद कटारिया और खान एवं पेट्रोलियम विभाग प्रमोद जैन भाया के पास ही रखा गया है। ये सब कैबिनेट मंत्री पहले से ही गहलोत मंत्रिपरिषद में थे।

तीन मंत्रियों-- शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा तथा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने इस्तीफा दिया था। उनके विभाग अब क्रमश: डॉ कल्ला, परसादी लाल व रामलाल जाट को दिए गए हैं। जिन मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं उनमें बीडी कल्ला से ऊर्जा विभाग लेकर उन्हें शिक्षा विभाग, प्रतापसिंह खाचरियावास से परिवहन लेकर उन्हें खाद्य विभाग विभाग, परसादीलाल से उद्योग विभाग लेकर उन्हें स्वास्थ्य विभाग दिया है।

राज्य मंत्री से पदोन्नत होकर कैबिनेट मंत्री बने टीकाराम जूली को श्रम विभाग की जगह सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग और भजनलाल जाटव को होम गार्ड की जगह पीडब्ल्यूडी विभाग दिया है। राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री में पदोन्नत ममता भूपेश के पास महिला और बाल विकास विभाग रखा गया है।

राज्य मंत्रियों में भंवर सिंह भाटी, राजेंद्र यादव, सुखराम बिश्नोई के विभाग बदले गए हैं। भाटी को उच्च शिक्षा की जगह ऊर्जा, जल संसाधन और आईजीएनपी (इंदिरा गांधी नहर परियोजना) दिया है। सुखराम बिश्नोई को वन विभाग की जगह श्रम और राजस्व विभाग दिया है।

मंत्रिपरिषद में शामिल नए मंत्रियों की बात की जाए तो कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हेमाराम चौधरी को वन, महेश जोशी को पीएचईडी, रामलाल जाट को राजस्व, रमेश मीणा को पंचायती राज और ग्रामीण विकास, विश्वेंद्र सिंह को पर्यटन और नागरिक उड्डयन व गोविंद राम मेघवाल को आपदा प्रबंधन और राहत विभाग मिला है। पिछले साल बगावत के चलते विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ पद से हटा दिया गया था। वे दोनों दोबारा मंत्री बने हैं। इसी तरह नए मंत्रियों में शकुंतला रावत को उद्योग विभाग मिला।

पुराने राज्यमंत्रियों में अर्जुन सिंह बामनिया के पास आदिवासी क्षेत्र विकास (टीएडी), अशोक चांदना के पास खेल और युवा मामलात विभाग, डॉ सुभाष गर्ग के पास तकनीकी शिक्षा विभाग बरकरार रखा गया है। सुखराम को राजस्व और श्रम, भंवर सिंह भाटी को बिजली (स्वतंत्र प्रभार), राजेंद्र यादव को उच्च शिक्षा विभाग मिला है। नवनियुक्त राज्य मंत्रियों में बृजेंद्र ओला को परिवहन, देवस्थान और राज्य उद्यम, मुरारी लाल मीणा को कृषि विपणन, संपदा, पर्यटन, नागरिक उड्डयन, राजेंद्र सिंह गुढ्ढा को सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पंचायती राज और ग्रामीण विकास, जाहिदा खान को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति विभाग दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल