लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना से 8.84 लाख किसान लाभान्वित: भाटी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:51 IST

Open in App

जयपुर, दो दिसंबर राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना से 8.84 लाख से अधिक काश्तकार लाभान्वित हुए हैं,उन्हें 231 करोड़ रुपए का अतिरिक्त अनुदान दिया गया है।

राज्य के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना में 8 लाख 84 हजार से अधिक काश्तकारों को लाभान्वित करते हुए 231 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया गया है। इनमें से 3 लाख 41 हजार से अधिक काश्तकारों के बिजली बिल शून्य स्तर पर आ गए हैं।

एक बयान में उन्होंने कहा कि राज्य के विद्युत निगमों में तकनीकी सहायकों के रिक्त 1512 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भाटी ने यहां जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी वर्ष मई में मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना में एक हजार रुपये प्रतिमाह व 12 हजार रुपये सालाना अतिरिक्त अनुदान देने की योजना लागू की है। काश्तकारों को राज्य सरकार अनुदानित 90 पैसे प्रति यूनिट की दर पर बिजली उपलब्ध करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया