लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कुछ क्षेत्र में छोड़कर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ: रेलवे

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसम्बर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने मंगलवार को कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के कारण लगभग दो महीने तक निलंबित रही ट्रेन सेवाएं पंजाब में 32 किलोमीटर क्षेत्र को छोड़कर सामान्य हो गई है।

यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें ब्यास और अमृतसर के बीच के क्षेत्र, जहां कुछ प्रदर्शनकारी अभी भी हैं, को छोड़कर 23 नवंबर से पंजाब में चलने वाली ट्रेनों में कोई समस्या नहीं है। लेकिन एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है और अमृतसर जाने वाली ट्रेनों को उसी के माध्यम से भेजा जा रहा है। हालांकि, हमें उस मार्ग की कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा क्योंकि पहले वाला मार्ग डबल लाइन था जबकि परिवर्तित किया गया मार्ग सिंगल लाइन था।’’

उन्होंने कहा कि 23 नवंबर और 30 नवंबर के बीच, 94 यात्री रेलगाड़ियां पंजाब में प्रवेश कर चुकी हैं, जबकि 78 राज्य से बाहर जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि 384 माल से लदी हुई और 273 खाली रेलगाड़ियां राज्य में प्रवेश कर चुकी हैं जबकि 373 माल से लदी हुई और 221 खाली मालगाड़ियां राज्य से बाहर जा चुकी हैं।

रेलवे ने इससे पहले कहा था कि रेल सेवाओं के बाधित रहने के कारण उसे 2,220 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन