लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में भेजा जाएगा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 अप्रैल पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा लिये, प्रोन्नत कर अगली कक्षाओं में भेजा जाएगा।

एक बयान के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षा के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।

केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कराई जानी वाली 10वीं कक्षा की परीक्षाएं बुधवार को स्थगित कर दी थीं, जिसके बाद पंजाब राज्य की तीनों बोर्ड कक्षाओं के संबंध में यह फैसला लिया गया है।

केन्द्र ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने भी पिछले माह 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक महीने टाल दी थीं। 10वीं की परीक्षाएं चार मई और 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होनी थीं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने एक बयान में कहा कि पांचवी कक्षा के पांच में से चार विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। राज्य का बोर्ड पांचवे विषय की परीक्षा को छोड़ इन चार विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर परिणामों की घोषणा करेगा।

उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर शिक्षा विभाग की बैठक में कहा कि आठवीं और दसवीं कक्षा के परिणाम प्री-बोर्ड परीक्षाओं और स्कूलों के आंतरिक अवलोकन के आधार पर जारी किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को तीस अप्रैल तक बंद किये जाने से 11 साल से 20 साल के आयुवर्ग के लोगों के बीच संक्रमण की दर में गिरावट आई है। परीक्षा देने जा रहे छात्रों को राहत मिलनी चाहिये।’’

सिंह ने अधिकारियों को कोरोना वायरस टीकाकरण को भी गति देने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल रोजाना 90 हजार खुराकें दी जा रही हैं, जिन्हें बढ़ाकर दो लाख किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिये।

राज्य के कोविड कार्यबल के प्रमुख के के तलवार ने कहा कि 45 वर्ष से कम आयु के, गुर्दे और यकृत संबंधी रोगों से जूझ रहे लोगों को टीके लगवाने की अनुमति दी जानी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं