लाइव न्यूज़ :

पंजाब में बिना परीक्षा दिए 5वीं, 8वीं, 10वीं के छात्रों को प्रोन्नत किया जाएगा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 अप्रैल कोविड मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि के बीच पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षाओं के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।

पंजाब राज्य परीक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं पर कोई निर्णय बाद में स्थिति के आधार पर करेगा। फिलहाल यह परीक्षा स्थगित कर दी गयी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में कोविड​​-19 समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

राज्य सरकार की यह घोषणा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द किए जाने और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने के ऐलान के एक दिन बाद हुई।

पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए पांच में से चार विषयों की परीक्षाएं पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं, इसलिए पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड चार विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर परिणाम घोषित कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि आठवीं और दसवीं कक्षाओं के परिणाम प्री-बोर्ड परीक्षाओं या स्कूलों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए जा सकते हैं।

सिंह ने पिछले दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्री को परीक्षा के मुद्दे पर पत्र लिखा था। सिंह ने भी 12वीं कक्षा की सीबीएसई परीक्षा को स्थगित करने और 10वीं की परीक्षा रद्द करने के केंद्र के फैसले पर संतोष जताया।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओपी सोनी, शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला, मुख्य सचिव विनी महाजन और पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता भी उपस्थित थे।

पंजाब शिक्षा बोर्ड ने पिछले महीने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को करीब एक महीने के लिए टाल दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल