लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 से मौत के 38 प्रतिशत मामले अकेले मई महीने में सामने आए

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक जून पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के करीब 38 प्रतिशत मामले केवल मई के महीने में सामने आए। इसके अलावा संक्रमण के 1,96,634 या 35 प्रतिशत मामले भी इसी महीने सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मेडिकल बुलेटिन में दिये गए आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 2.4 प्रतिशत मृत्युदर पंजाब में है। राज्य में मई में हर रोज 100 से अधिक रोगियों की मौत हुई है। 18 मई को एक दिन में रिकॉर्ड 231 रोगियों की जान गई।

आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 30 अप्रैल तक कोविड-19 मृतकों की कुल संख्या 9,022 थी, जो 31 मई तक बढ़ते-बढ़ते 14,550 हो गई। इस महीने 5,528 रोगियों की मौत हुई।

पंजाब में 30 अप्रैल को संक्रमितों की कुल संख्या 3,70,973 थी, जो 31 मई तक बढ़कर 5,67,607 हो गई।

राज्य में आठ मई को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 9,100 मामले सामने आए।

इस बीच, पंजाब में बीते कुछ दिन से संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी जा रही है। 12 मई को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 79,963 थी, जो गिरकर 36,433 रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू