लाइव न्यूज़ :

पुणे में एक किशोर ने चंद्रमा की 50 हजार तस्वीरों का इस्तेमाल कर बनाया चित्र

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:55 IST

Open in App

पुणे 20 मई महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहने वाले 16 साल के फोटोग्राफर प्रथमेश जाजू ने चंद्रमा की 50 हजार से अधिक तस्वीरों का इस्तेमाल कर पृथ्वी के एकमात्र उपग्रह की शानदार तस्वीर बनाई है।

प्रथमेश देश के सबसे प्राचीन खगोल विज्ञान क्लब ज्योतिर्विद्या परिसंस्थान से जुड़े हुए हैं, जहां पिछले तीन से चार वर्षों के दौरान उन्होंने खगोलफोटोग्राफी के विभिन्न पहलुओं के बारे में सीखा है।

कक्षा 10 के छात्र प्रथमेश ने पीटीआई-भाषा से बातचीत करते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण उनकी बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद लॉकडाउन के दौरान उन्होंने इस योजना को पूरा किया।

प्रथमेश ने बताया कि उन्होंने अपनी दूरबीन और कैमरे का इस्तेमाल कर करीब पांच घंटे में चंद्रमा की तस्वीरें खींची और संपादन के विभिन्न साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर इस शानदार तस्वीर को बनाया।

प्रथमेश ने इतनी अधिक तस्वीरें खींचने के सवाल पर कहा, ‘‘ मैंने चंद्रमा के करीब 38 वीडियो बनाए। प्रत्येक वीडियो से मैंने करीब दो हजार तस्वीरें निकालीं। इनमें से 50 हजार तस्वीरों का उपयोग कर मैंने यह शानदार तस्वीर बनाई जिसमें चंद्रमा के क्रेटरों और विभिन्न रूपों को देखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया