लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘प्रमुख’ सीटें द्रमुक का देने का किया विरोध

By भाषा | Updated: March 14, 2021 18:19 IST

Open in App

पुडुचेरी, 14 मार्च पुडुचेरी में छह अप्रैल के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय करने के वास्ते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यहां स्थित कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक के दौरान तब हंगामा हुआ जब पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘प्रमुख’ सीटें द्रमुक को आवंटित किये जाने का विरोध किया।

चयन समिति की बैठक में कुछ देर के लिए शोर-शराबा देखा गया और पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया।

दिग्विजय सिंह, पल्लम राजू, संजय दत्त और दिनेश गुंडू राव सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल को स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा करने और पार्टी के उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के लिए आलाकमान द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया था।

कांग्रेस को 15 सीटें जबकि उसके सहयोगी दल द्रमुक को 13 सीटें आवंटित की गई हैं।

मंगलम, तिरुभूवनई और मन्नादीपेट निर्वाचन क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन सीटों को द्रमुक को दिये जाने के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया जो सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस का घटक है।

ये कार्यकर्ता 2016 में हुए पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस को छह सीटें कम दिए जाने का भी विरोध कर रहे थे।

बैठक के दौरान मंगलम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह दिखाने के लिए पार्टी अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यंतो को प्रतीकात्मक रूप से द्रमुक का एक झंडा सौंपने का प्रयास किया कि पार्टी ने प्रमुख सीटें द्रमुक को सौंप दी हैं। इसके बाद बहस शुरू हो गई।

मन्नादीपेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की ब्लॉक स्तरीय समिति के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि यह 'बड़ा अन्याय' है कि जो कांग्रेस ने अपने पार्टी के लोगों के साथ किया है क्योंकि उसने उन कुछ प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में द्रमुक को उम्मीदवार उतारने का मौका दिया है जहां से राष्ट्रीय पार्टी की जीत निश्चित थी।

पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर तैनात हुए।

एआईसीसी प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित वार्ता में तब रुकावट आई जब मन्नादीपेट, मंगलम और तिरुभूवनई (आरक्षित) सीटें द्रमुक को आवंटित किए जाने से निराश लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बाद में विचार-विमर्श के स्थल को भूतल से पहली मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया गया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनाव के लिए सभी 15 सीटों के उम्मीदवारों की सूची को आज शाम तक अंतिम रूप दिये जाने की उम्मीद है।

द्रमुक को जो 13 निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किये गये हैं, उनमें से द्रमुक ने 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है और वह जल्द ही बहूर के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू