लाइव न्यूज़ :

जायदाद विवाद में भाई ने सौतेले भाई को परिवार सहित जिंदा जलाया, बाद में की खुदकुशी

By भाषा | Updated: November 26, 2020 14:29 IST

Open in App

अनूपपुर (मप्र), 26 नवंबर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात जायदाद के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने सौतेले बड़े भाई और उसके परिवार को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। इसके बाद आरोपी ने स्वयं भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

जैतहारी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक के के त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर धनगवां गांव में 35 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा का अपने सौतेले बड़े भाई ओमकार विश्वकर्मा (42) के साथ जमीन जायदाद को लेकर अक्सर विवाद होता था।

उन्होंने बताया कि इस रंजीश के चलते दीपक ने बीती रात ओमकार के परिवार पर सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी और उसके बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना में ओमकार विश्वकर्मा (42), उसकी पत्नी कस्तूरिया विश्वकर्मा (46) और ओमकार की पुत्री निधि (17) की मौत हो गयी। जबकि ओमकार का 18 वर्षीय पुत्र आशीष गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये शहडोल भेजा गया है।

त्रिपाठी ने बताया कि भाई के परिवार को आग के हवाले करने के बाद दीपक ने स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग बुझाई।

उन्होंने बताया कि एसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। शवों का पंचनामा कर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?