लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जनसभा की तैयारी में कांग्रेस, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में हुआ मंथन

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर कांग्रेस महंगाई और कुछ अन्य ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने के मकसद से अगले महीने दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित करने की तैयारी में है और सोमवार को इसको लेकर कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रभारियों के साथ मंथन किया गया।

कांग्रेस का वाररूम कहे जाने वाले ‘15 गुरुद्वारा रकाबजगंज रोड’ (15 जीआरजी) पर हुई बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ महंगाई, कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए।

इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, हरियाणा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार और कई अन्य नेता बैठक में शामिल थे।

बैठक के बाद कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने संवाददाताओं से कहा कि अगले महीने दिल्ली में कांग्रेस बड़ी रैली करेगी और बैठक में इसी को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि अगले महीने रैली होगी और जल्द ही तिथि एवं स्थान का चयन किया जाएगा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अभी रैली को लेकर तिथि और स्थान का चयन नहीं हुआ है। महंगाई से जनता परेशान है और कांग्रेस लोगों की लड़ाई लड़ेगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे हम निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?