लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ में निवर्तमान प्रधान सहित दो के विरुद्ध प्रत्याशी को धमकी देने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:59 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 11 अप्रैल प्रतापगढ़ जिले की थाना जेठवारा पुलिस ने महिला प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से मना करने व धमकी देने के मामले में निवर्तमान प्रधान सहित दो के खिलाफ नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध शनिवार को मामला दर्ज किया है।

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने रविवार को बताया कि थाना जेठवारा क्षेत्र के मनेहूं गांव की प्रधान पद की प्रत्याशी बड़की गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गांव के निवर्तमान प्रधान गुलहसन खां व अशफाक और चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे चुनाव लड़ने से मना किया और धमकी भी दी है, जिससे उसकी जान व माल को खतरा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर