लाइव न्यूज़ :

पलामू में मरीज को रेबीज की जगह कोविड-19 रोधी टीका लगाया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:44 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 31 अक्तूबर पलामू जिले में स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही से कुत्ते के काटने पर लगाये जाने वाले रेबीज रोधी टीके की जगह कोविड-19 का टीका दिए जाने की जानकारी सामने आयी है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

यह घटना पाटन प्रखण्ड मुख्यालय स्वास्थ्य केन्द्र की है, जहां शनिवार को नौडीहा गांव के पच्चास वर्षीय राजू सिंह को एक कुत्ते ने काट लिया था और उसके इलाज के लिए वह उक्त केन्द्र पहुंचा था।

इस बारे में पलामू क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) डा. अनिल कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मामला लापरवाही का है। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जांच के लिए डा. एम पी सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल बनाया गया है। यह दल कल जांच के लिए पाटन जाएगा। इस दल में डा. अनुप कुमार के साथ ही जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) दीपक कुमार भी शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि जिस चिकित्सक की पर्ची पर कोविड-19 का टीका दिया गया उसमें साफ तौर पर रेबीज रोधी टीका दिए जाने का उल्लेख है।

सिविल सर्जन ने बताया कि मरीज को विशेष निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अबतक उसके शरीर में कोई खास परिवर्तन के लक्षण नहीं दिखे हैं।

डा. अनिल कुमार ने बताया कि मरीज पहले से कोविड-19 के दो टीके ले चुका था और उसने दूसरा टीका एक माह पहले ही टीका लिया था इसलिए मामले को गंभीरता से लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसके लिए जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अबतक मरीज की स्थिति सामान्य है।

उल्लेखनीय है कि छह माह पूर्व भी पलामू जिले में लापरवाही के कारण कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड के टीके छह लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगा दिए गए थे। यह मामला हरिहरगंज का था जहां टीके की दूसरी खुराक लेने आए छह लोगों को लापरवाही से कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड के टीके लगा दिए गए थे, जबकि पहली खुराक में उन लोगों ने कोवैक्सीन के टीके लिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह