लाइव न्यूज़ :

पलामू में सैनिक दम्पति का हत्यारा पड़ोसी युवक निकला, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 23:31 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 13 अगस्त झारखंड के पलामू शहर के कुंड मोहल्ले में रहने वाले सेवानिवृत्त सैनिक एवं उनकी पत्नी की निर्मम हत्या उन्हीं के पड़ोसी 18 वर्ष के एक लड़के ने कथित रूप से सिर्फ इस बात के लिये कर दी कि बुजुर्ग सैनिक लगातार उसे हर काम में कमजोर बताकर मजबूत और बड़ा बनने के ताने देता रहता था।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने आज यहां बताया कि उनके पङोस में रहने वाले लड़के ने ही फल काटने के चाकू से गोद कर बुजुर्ग दंपति की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि युवक को सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी शुभम पाण्डेय (18) को गिरफ्तार कर बुजुर्ग सेवानिवृत्त सैनिक के आलमारी से चोरी हुए चालीस हजार रुपये बरामद कर लिये गये हैं लेकिन अभी तक चोरी किये गये जेवर और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद नहीं हो सके हैं।

उन्होंने बताया कि इनकी बरामदगी के लिए आरोपी की निशानदेही पर खोजबीन की जा रही है ।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की देर शाम बुजर्ग दंपति की हत्या हुई थी लेकिन इसकी जानकारी बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को मिली थी । गिरफ्तार युवक के पास से चार मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किये हैं।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल