लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में अपराधियों ने हत्या कर मृतक की आँख निकाली

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:29 IST

Open in App

पाकुड़ (झारखंड),14 मई पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इशाकपुर में नजरूल इस्लाम के तालाब के पास से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसकी एक आंख निकाल ली गयी है।

पुलिस ने बताया कि शव की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक मौके पर पहुँचे और शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही जयकिष्टोपुर के अंसारूल शेख के तौर हुई है। थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और मौके पर बुलाया।

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ विमल ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर मृतक की आंख निकालने के पीछे अपराधियों की क्या मंशा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह