लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से लोगों की जान बचाने के लिए बसपा सांसद ने सांसद निधि योजना बहाल करने की मांग की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 12:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद कुंवर दानिश अली ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) पुन: आरंभ करने की मांग की है ताकि कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रही जनता के लिए सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी अन्य जरूरतों को पूरा कर सकें।

केंद्र सरकार ने कोविड-19 की चुनौती से निपटने के लिए 2020-21 और 2021-22 के लिए एमपीलैड्स को स्थगति कर दिया है।

प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अली ने अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा में कोरोना संक्रमण से गंभीर हो चुके हालात का ब्योरा भी दिया और कहा कि गांव के गांव इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दवाइयों के साथ ही अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन सहित अन्य चिकित्सा सुविधओं की कमी हो गई है और लोगों का जीवन बचाने में मुश्किलें हो रही हैं।

अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएमकेयर्स) या एमपीलैड्स के निलंबित कोष से उनके संसदीय क्षेत्र में अभी तक कोई खास चिकित्सा सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है और इस वजह से क्षेत्र के लोगों को बहुत कठिनयाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा ऑक्सीजन और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोग असमय दम तोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच गंभीर हो चुकी स्थिति को देखते हुए, जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं देश के सभी सांसदों के लिए सांसद निधि तत्काल बहाल करने की मांग करता हूं ताकि सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाकर और अन्य राहत उपलब्ध कराकर लोगों की जान बचा सके।’’

बसपा सांसद ने स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जवाबदेही का विकेंद्रीकरण करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सांसद निधि सांसदों के हवाले करने से वह अपने क्षेत्र की जनता को राहत दे सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में जिला प्रशासन भी राहत प्रदान करने में हाथ खड़े कर दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता