लाइव न्यूज़ :

गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रीय बल चार से अधिक लोगों की गाली मारकर जान ले सकते थे: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:50 IST

Open in App

कोलकाता, 12 अप्रैल भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय बलों को यदि उचित लगता तो जिले में चुनाव में धोखाधड़ी के प्रयासों को रोकने के लिए वे गोली मारकर चार से अधिक लोगों की भी जान ले सकते थे।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कूच बिहार जैसी और घटनाओं की पुनरावृत्ति की चेतावनी देकर विवाद खड़ा कर दिया था।

घोष ने रविवार को कहा था कि अगर ‘‘सीतलकूची में मारे गए शरारती लड़कों की तरह’’ किसी ने कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो विधानसभा चुनावों के अगले चरण में भी कूच बिहार की तरह हत्याएं हो सकती हैं।

उत्तर 24 परगना के हाबड़ा में सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख (ममता बनर्जी) ने जिन बदमाशों को शरण दे रखी है वे मतदान केंद्रों पर भाजपा के निर्दोष समर्थकों पर गोलियां चला रहे हैं। उनके गुंडे आम लोगों से मताधिकार छीन रहे हैं। केंद्रीय बलों ने इन बदमाशों पर गोली चलाकर सही काम किया है।’’

उन्होंने आगे कहा कि ‘‘केंद्रीय बलों को चुनाव में धोखाधड़ी रोकने के प्रयासों में यदि आवश्यक लगता तो वे चार से अधिक, शायद सात या आठ लोगों की भी गोली मारकर जान ले सकते थे।’’

सिन्हा के बयान पर विभिन्न सियासी दलों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है।

तृणमूल प्रमुख ने सिन्हा का नाम लिए बगैर एक जनसभा में कहा, ‘‘भाजपा के एक नेता ने कहा है कि शनिवार को केंद्रीय बलों द्वारा आठ लोगों की जान ली जा सकती थी। मैं इस बयान की निंदा करती हूं। ऐसे नेताओं पर राजनीतिक प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।’’

निर्वाचन आयोग से घोष तथा सिन्हा की टिप्पणी पर संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए यादवपुर से माकपा उम्मीदवार सुजान चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘ये टिप्पणियां भाजपा की फासीवादी प्रवृत्ति को दर्शाती हैं। निर्वाचन आयोग को इस किस्म की गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियां करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’’

चक्रवर्ती ने कहा कि ‘‘बनर्जी के कुछ वक्तव्यों के कारण भी राज्य में हिंसा भड़क रही है और ध्रुवीकरण तेज हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल