लाइव न्यूज़ :

मौजूदा चुनौती का सामना करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की पहल करें प्रधानमंत्री: आनंद शर्मा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने देश के कुछ राज्यों में कोरोना रोधी टीकों की कमी होने की पृष्ठभूमि में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह मौजूदा चुनौती का सामना करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की पहल करें।

राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘लोकतंत्र की शक्ति सहयोग और संवाद है। प्रधानमंत्री के पास देश के निर्वाचित नेता के रूप में जनादेश है। राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी संवैधानिक जनादेश मिला है, जिसे मान्यता दी जानी चाहिए। भारत एक संघीय देश है और संविधान की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘केंद्र और राज्यों के बीच टकराव का रास्ता भारत के राष्ट्रीय हित को आहत करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सहकारी संघवाद की बात की है। अब इस मंत्र पर अमल करने का समय है।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि इस चुनौती का सामना करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की पहल करें। लोकतंत्र में विचारधाराओं का विरोध बना रहेगा लेकिन ये अंतर व्यक्तिगत नहीं होने चाहिए। संकट की इस घड़ी में हम सभी को एकजुट रहना चाहिए।’’

उन्होंने यह बयान उस वक्त दिया है जब कुछ राज्य सरकारों ने टीके की कमी और कई विदेशी कंपनियों द्वारा सीधे राज्यों के साथ टीकों की बिक्री का करार करने से इनकार करने का हवाला देते हुए केंद्र पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि फाइजर और मॉडर्ना ने कोरोना वायरस के टीके सीधे दिल्ली सरकार को बेचने से मना कर दिया है और इन कंपनियों ने कहा है कि वे केवल केंद्र से बात करेंगी।

गत रविवार को पंजाब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा था कि अमेरिका की टीका निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने राज्य सरकार को सीधे टीके देने से इनकार कर दिया है और कहा है कि वह केवल केंद्र सरकार से बात करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं