लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बच्चों में एक दिनी कोविड-19 संक्रमण की दर बढ़कर 20 प्रतिशत से ज्यादा हुई

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:04 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह सितंबर ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में बच्चों तथा किशोरों में संक्रमण दर बढ़कर अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पहुंचकर 20 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। राज्य में एक दिन में आये 609 नये कोविड-19 मरीजों में से 122 संक्रमितों की उम्र 18 साल से कम है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि रविवार को 18 साल से कम उम्र के बच्चों की दैनिक संक्रमण दर 16.27 प्रतिशत और शनिवार को 17.32 प्रतिशत थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों में बच्चों और किशोरों की संक्रमित होने की दैनिक दर बढ़कर 20.3 प्रतिशत हो गयी, जो चिंता की बात है क्योंकि उन्हें टीका नहीं लगाया गया है।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि दैनिक संक्रमण की दर 0.93 प्रतिशत है तथा 65,268 नमूनों की जांच में संक्रमण के नये मामलों की पुष्टि हुई है।

संक्रमण के नये मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10,12,167 पर पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह