लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के मामले बढ़कर 3,34,150 हुए

By भाषा | Updated: January 23, 2021 13:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 जनवरी ओडिशा में कोविड-19 के 130 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर शनिवार को 3,34,150 हो गए। वहीं एक और व्यक्ति की इस वायरस से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,904 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामले राज्य के 30 जिलों में से 23 में सामने आए। 76 नए मामले पृथक केन्द्रों और 54 पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए।

उन्होंने बताया कि सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक 14, बारगढ़ में 13 और अंगुल में 12 नए मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि करीब 1,30,007 अग्रिम स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य में कोविड-19 के टीके लग चुके हैं। सरकार ने 25 जनवरी तक सभी 3.28 अग्रिम कर्मियों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है।

इस बीच, ‘कोवैक्सीन’ टीके की दूसरी खेप भी शनिवार को राज्य सरकार को मिल गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 1,436 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 3,30,757 लोग संक्रमण मुकत हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले में वायरस एक व्यक्ति की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,904 हो गई। इनके अलावा, राज्य में कोविड-19 के 53 मरीजों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई, जिससे वे पहले से ही पीड़ित थे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी तक 75.25 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। यहां संक्रमण की दर 4.44 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?