लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में प्रशंसक ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर चॉकलेट से पटनायक की मूर्ति बनायी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 00:09 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 अक्टूबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के 75वें जन्मदिन के मौके पर शनिवार को जहां देश भर से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं, वहीं उनके एक प्रशंसक ने बीजू जनता दल अध्यक्ष पटनायक की 72 किलोग्राम वजनी चॉकलेट की मूर्ति बनायी।

खुर्दा जिले के बेगुनिया निवासी 32 वर्षीय बेकर राकेश कुमार साहू ने 72 किलोग्राम चॉकलेट से पटनायक की मूर्ति बनायी, जिसका अनावरण राज्य के खेल मंत्री टी के बेहरा ने भुवनेश्वर के कलिंग हॉकी स्टेडियम में किया।

पटनायक ने शुक्रवार को कहा था कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए वह इस साल अपना जन्मदिन बेहद सादगी से मनाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत प्रमुख हस्तियों ने शनिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

बीजू जनता दल के प्रमुख पटनायक 2000 से ही पूर्वी राज्य ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं और वह लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ नवीन पटनायक जी जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह लोगों की सेवा के लिए दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए