लाइव न्यूज़ :

नोएडा में तीन महिलाओं ने कार सवार व्यक्ति पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:59 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 10 अप्रैल नोएडा के सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाली तीन महिलाओं के साथ शुक्रवार रात एक कार में सवार व्यक्ति ने कथित तौर पर अश्लील हरकत की और उन्हें कार में बैठाने का प्रयास किया। पुलिस इस सिलसिले में एक रिपोर्ट लिखने के बाद मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाली तीन महिलाएं शुक्रवार रात भोजन के बाद करीब साढे बारह बजे सोसाइटी के अंदर टहल रही थी।

उन्होंने बताया कि तभी काले रंग की एक इको स्पोर्ट कार में सवार होकर विक्रम सिंह नामक युवक वहां से गुजरा और उसने महिलाओं के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की तथा उन्हें कार में बैठाने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि युवक घटना के वक्त कथित तौर पर शराब के नशे में था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे