लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बिजली बिल के बकायेदारों के नाम स्कूलों और पंचायत घरों में चस्पा किए जाएंगे

By भाषा | Updated: December 7, 2021 10:42 IST

Open in App

नोएडा, सात दिसंबर नोएडा में बिजली विभाग बकायेदारों पर सामाजिक दबाव बनाने के लिए उनके नाम सरकारी स्कूलों और पंचायत घरों में चस्पा करेगा। विभाग की तरफ से बकायेदारों को नोटिस भेजकर उन्हें इस संबंध में सूचित किया जा रहा है।

विभाग के मुख्य अभियंता बीएन सिंह ने बताया कि विद्युत निगम में घरेलू, कृषक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना चल रही है। बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज पर 50 से 100 प्रतिशत छूट मिल रही है।

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक ही यह योजना लागू है। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम को केवल 29 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि 238 करोड़ रुपये बकाया हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान केंद्रित कर सरकारी विद्यालयों और पंचायत घरों में बकायेदारों के नाम चस्पा किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह