लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पिता-पुत्र को कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने की लूटपाट

By भाषा | Updated: September 23, 2021 13:07 IST

Open in App

नोएडा, 23 सितंबर थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर से एक कार में लिफ्ट देकर चार बदमाशों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर 1,19,000 रुपये नगद तथा एटीएम कार्ड लूट लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना 16 सितंबर की है।

पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने छह दिनों तक उनकी शिकायत दर्ज नहीं की और 22 सितंबर को जब मुकदमा दर्ज किया तो मामूली धाराओं में किया गया।

दिल्ली के मदनपुर खादर में रहने वाले इकराम अली ने बताया कि वह दिल्ली में ऑटो रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि 16 सितंबर को वह अपने पिता शोएब अली के साथ मैनपुरी जाने के लिए बस में बैठने नोएडा आया था जब महामाया फ्लाईओवर के पास एक कार में सवार कुछ लोग मैनपुरी जाने के लिए उन्हें कार में बैठा लिया।

शिकायत के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही कार में सवार बदमाशों ने चाकू और नुकीले सरिया के बल पर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनके पेट में सरिया मार कर उन्हें घायल कर दिया और उनसे नकदी लूट ली तथा एटीएम का पिन पूछकर 25-25 हजार की रकम निकाल ली।

थाना सेक्टर 39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही बताया कि नोएडा एक्सप्रेस-वे तथा यमुना एक्सप्रेस- वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंघाली जा रही है और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह