लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बिना मास्क के घूम रहे 537 लोगों का कटा चालान

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:31 IST

Open in App

नोएडा, 15 दिसंबर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना मास्क के घूम रहे 537 लोगों का मंगलवार को चालान काटा।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान मास्क लगाकर घर से निकलना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर बिना मास्क के घर से निकल रहे हैं तथा मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ऐसे 537 व्यक्तियों का चालान किया। उनसे शुल्क के रूप में 53,700 रूपये वसूले गए।

उन्होंने बताया कि बिना मास्क के घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे का सहारा ले रही है। उन्होंने बताया कि आज थाना फेस-2 क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की सहायता से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों की तस्वीर ली गई। ऐसे कई लोगों को चिन्हित किया गया है, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू