लाइव न्यूज़ :

बिहार के नालंदा जिले में प्ले ब्वॉय बनाने का ऑफर देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2021 15:04 IST

लहेरी थाना पुलिस ने पांच ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो पुरुषों को हाई प्रोफाईल महिलाओं से संबंध बनाने के लिए ’जिगोलो क्लब’ का सदस्य बनाने के नाम पर ठगी करते थे.

Open in App
ठळक मुद्देप्ले ब्यॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला आया सामने छापेमारी कर पांच बदमाशों को 23 मोबाइल, 31 हजार नकद व चार एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया लड़कों को ये वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा जाता था

बिहार के नालंदा, शेखपुर और नवादा जिले ठगी का केन्द्र बनते जा रहे हैं. दवाओं की जालसाजी के नाम पर कमाई का धंधा हो अथवा साईबर ठगी का जरिया, इन जिलों में ठगी का धंधा फलने-फूलने लगा है. इसी कड़ी में नालंदा पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो प्ले ब्यॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का धंधा में शामिल थे. नालंदा में बैठे ठग महिलाओं की फर्जी तस्वीर लगाकर लड़कों को प्ले ब्यॉय बनाने का ऑफर दे रहे थे. ऐसे गोरखधंधे के सहारे ठगों ने मोटी रकम कमा ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के लहेरी थाना पुलिस ने पांच ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो पुरुषों को हाई प्रोफाईल महिलाओं से संबंध बनाने के लिए ’जिगोलो क्लब’ का सदस्य बनाने के नाम पर ठगी करते थे. पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच की और इसके बाद आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. नांलंदा की डीएसपी मो. डा. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर निवासी धर्मेंद्र कुमार के मकान में ठगी का खेल चल रहा है. सूचना मिलते ही घर पर छापेमारी कर पांच बदमाशों को 23 मोबाइल, 31 हजार नकद व चार एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि ठगी का ये सारा खेल इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर खेला जा रहा था.डीएसपी ने बताया कि ठगों ने फर्जी इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस शुरू किया था. इसमें फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया साइट पर लड़की और महिलाओं की तस्वीर लगा कर प्रोफाइल बनाया. फिर युवकों को अपना निशाना बनाना शुरू किया. उन्हें प्ले ब्वॉय की नौकरी देने का मैसेज भेजा जाता था. मैसेज में कहा जाता था कि अगर वे महिलाओं को खुश कर देंगे तो उन्हें अच्छे खासे पैसे मिलेंगे. तबीयत भी रंगीन हो और साथ में पैसे भी मिले. कई लोग इस झांसे में पड़ गये. कतरीसराय निवासी पिंटू कुमार, गिरियक थाना क्षेत्र के सकुचीसराय निवासी मुकेश कुमार, शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय निवासी गौतम कुमार, नवादा जिला के पकडीबरामा निवासी किशोर कुमार व कतरीसराय निवासी लक्ष्मण कुमार शामिल है. ये लोग इंडियन स्काट सर्विस काल बाय जाब आनलाइन सर्विस एंड इंडियन स्काट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक वेबसाइट चला रहा था और जिगोलो क्लब ज्वाइन करने व रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था.

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बेरोजगार युवाओं को बडे घरानों की औरतों को खुश करने के बदले में मोटी रकम का लालच देकर ठगी कर रहा था. ये इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को निशाना बनाते थे और जिगोलो बनने का ऑफर देते थे. इसके बदले में वह रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर लाखों की ठगी करते थे. डीएसपी ने बताया कि जो लोग इस गैंग के झांसे में आ जाते हैं, उन्हें ये वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा जाता था. जिसके लिए ये संबंधित युवक को मैसेज के जरिए एक बैंक अकाउंट नंबर देते हैं और उसमें हजारों रुपये ट्रांसफर कराने को कहते. रुपया ट्रांसफर होते ही ये पीड़ितों के नंबर ब्लाक कर देते थे.

टॅग्स :बिहारनालंदाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया