लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में विदेश से लौटे संक्रमित व्यक्ति के नमूने जांच के लिए भेजे गए

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:12 IST

Open in App

कोहिमा, 22 दिसंबर नगालैंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अमेरिका से लौटे एक संक्रमित व्यक्ति के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे हैं ताकि कोरोना वायरस के स्वरूप का पता चल सके। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान निदेशक डॉ एन. खिमिआओ ने संवाददाताओं से कहा कि उक्त संक्रमित व्यक्ति आठ दिन पहले वापस आया था और नियमों के तहत पृथक-वास में था और जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि नगालैंड में जीनोम अनुक्रमण की सुविधा उपलब्ध नहीं है इसलिए वायरस के स्वरूप का पता लगाने के लिए नमूने को राज्य के बाहर भेजा गया है तथा रिपोर्ट अगले 5-6 दिन में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘जीनोम अनुक्रमण के नतीजे आने से पहले हम यह नहीं कह सकते कि व्यक्ति डेल्टा से संक्रमित है या ओमीक्रोन से।’’

डॉ खिमिआओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच, नगालैंड में ‘जैव सुरक्षा स्तर-तीन’ प्रयोगशालाओं के लिए राज्य नोडल अधिकारी डॉ वी. टीना खामो ने कहा कि कोहिमा में बीएसएल-तीन प्रयोगशाला में जीनोम अनुक्रमण की सुविधा स्थापित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है ताकि यहां नमूनों की जांच हो सके और नतीजे तत्काल सामने आ सकें।

इसके साथ ही नगालैंड में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया जिसके बाद यहां कुल मामले बढ़कर 32,170 हो गए। राज्य में अभी कोविड-19 के 83 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा