लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मार्च के बाद पहली बार संक्रमण दर पांच प्रतिशत पर आई

By भाषा | Updated: December 5, 2020 19:22 IST

Open in App

मुंबई, पांच दिसंबर मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण की दर मार्च के बाद पहली बार गिरकर पांच प्रतिशत पर आ गई है। नगर आयुक्त आई एस चहल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि जब कोरोना वायरस का प्रसार शुरू हुआ था तब यह दर 35 से 36 प्रतिशत थी यानी जितने लोगों की जांच की गई उनमें से 35 से 36 प्रतिशत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे थे।

आयुक्त ने आगाह किया, ''बीते दस दिन से कोविड संक्रमण दर ठीक नजर आ रही है लेकिन हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये और न ही अपनी हिफाजत में कोई कमी करनी चाहिये।''

उन्होंने कहा कि चार दिसंबर को शहर में लगभग 16,394 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 825 यानि 5.03 प्रतिशत लोग संक्रमित पाए गए।

आयुक्त ने कहा कि 25 नवंबर को संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत थी।

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में बीते छह दिन से संक्रमण के 1,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह