लाइव न्यूज़ :

मुम्बई में इस महीने दूसरी बार कोविड-19 के नये मामले 500 के पार गये

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:37 IST

Open in App

मुम्बई, 10 फरवरी मुम्बई में बुधवार को कोरोना वायरस के 558 नये मरीज सामने आने से यहां इस महामारी के मामले बढ़कर 3,13,206 हो गये जबकि चार और मरीजों की जान चले जाने से मृतकों की संख्या 11,400 हो गयी। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी)ने यह जानकारी दी।

इस महीने यह दूसरी बार है कि एक दिन में कोविड-19 के नये मामले 500 के पार चले गये। इससे पहले यहां तीन फरवरी को इस संक्रमण के 503 नये मामले सामने आये थे।

बीएमसी के आंकड़े के अनुसार बुधवार को 476 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही यहां अबतक 2,95,521 मरीज ठीक हो चुके हैं।

फिलहाल शहर में 5,369 उपचाररत मरीज हैं। अब मामलों की दोगुणी होने की औसत दर 555 दिन हैं।

यहां बुधवार को 15,688 परीक्षण होने के साथ अबतक 29,49,675कोरोना वायरस जांच हो चुकी हैं।

इस बीच सोमवार को 6,463 को कोविड-19 का टीका लगाया गया जिनमें 2,727 स्वास्थ्यकर्मी और 3,736अग्रिम मोर्चा कर्मी हैं। अबतक यहां 95,657 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?