लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच बिना शहनाई के मुंबई में एक शख्स ने की अपनी प्रेमिका से शादी

By भाषा | Updated: April 10, 2020 12:14 IST

देश में लगे लॉकडाउन के बीच मुंबई में प्रॉपर्टी डीलर अपनी प्रेमिका रीमा सिंह से बृहस्पतिवार को शादी की और इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में लॉकडाउन के दौरान बिना शहनाई के एक शख्स ने की अपनी प्रेमिका से शादी की ।दोस्तों की गैर-मौजूदगी में बिना बैंड-बाजा-बारात के अपना विवाह संपन्न किया गया।

देश भर में कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच भले ही लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर है लेकिन शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर के शादी के इरादे पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और उसने परिवार एवं दोस्तों की गैर-मौजूदगी में बिना बैंड-बाजा-बारात के अपना विवाह संपन्न किया।

रामकिशन चव्हाण ने यहां कांदीवली उपनगर के एक मंदिर में अपनी प्रेमिका रीमा सिंह से बृहस्पतिवार को शादी की और इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया।

विवाह के बाद दंपति ने कहा, “हमारा रिश्ता पिछले पांच साल से था और हमने इस महीने शादी करने का फैसला किया था।” भले ही बंद के चलते धूमधाम से शादी करने की उनकी योजना पर पानी फिर गया हो लेकिन दंपति शादी को टालना नहीं चाहते थे क्योंकि कर्फ्यू की अवधि बढ़ने की काफी अफवाहें थीं।

उन्होंने कहा, “हमने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता से संपर्क किया जिन्होंने हलफनामा तैयार कराने में हमारी मदद की। हमने मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी बनाए रखने संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर में शादी की।” दंपति ने कहा कि बंद के चलते हमारा परिवार और दोस्त इस शादी में शामिल नहीं हो सके लेकिन हमारा उत्साह फीका नहीं पड़ा। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां