लाइव न्यूज़ :

13 साल की ब्रेन डेड बच्ची दे गई 4 मरीजों को नयी जिन्दगी, चंडीगढ़ का मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: July 20, 2021 15:08 IST

सेरेब्रल एडिमा से पीड़ित एक 13 वर्षीय लड़की के परिवार ने अपनी बच्ची के अंगों को दान कर दिया, जिससे 4 मरीजों को नया जीवन मिला।

Open in App
ठळक मुद्देPGIMR ने ब्रेन डेड होने के बाद बच्ची के पिता से अनुरोध किया कि क्या वह अंग दान पर विचार कर सकते हैंबच्ची के ह्रदय को सर एचएन रिलायंस अस्पताल, मुंबई को आवंटित किया गया है

चंडीगढ़: सेरेब्रल एडिमा नाम की बीमारी से पीड़ित और बाद में ब्रेन डेड घोषित कर दी गई एक 13 वर्षीय लड़की के परिवार ने चंडीगढ़ और मुंबई में अलग-अलग रोगों से पीड़ित चार रोगियों की मदद के लिए उसके अंग दान कर दिये।

अस्पताल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 8 जुलाई को, चंडीगढ़ की लड़की सेरेब्रल एडिमा के कारण बेहोश हो गई और उसे सेक्टर 16 के सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, स्थिति बिगड़ने के कारण, उसे पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में भेज दिया गया। जहां पर बच्ची के इलाज के दौरान, 18 जुलाई को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। 

PGIMR ने ब्रेन डेड होने के बाद बच्ची के पिता से अनुरोध किया कि क्या वह अंग दान पर विचार कर सकते हैं। इसे बाद परिवार वालो और पिता ने बच्ची के अंगदान करने का फैसला लिया।

प्रो अशोक कुमार, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमईआर और कार्यवाहक नोडल अधिकारी, (उत्तर) ने मामले का विवरण देते हुए कहा, 'चूंकि परिवार चाहता था कि उनकी बेटी दूसरों में जीवित रहे, परिवार की सहमति के बाद, हमने उसका दिल, लीवर, किडनी और कॉर्निया सुरक्षित कर लिया है ।' 

उन्होंने कहा, 'एक बार डोनर के अंग उपलब्ध हो जाने के बाद, हम तुरंत अन्य प्रत्यारोपण अस्पतालों के संपर्क में आए ताकि जरूरतमंद को मरीजों को यह अंग ट्रांसप्लांट किये जा सकें। बच्ची के ह्रदय को सर एचएन रिलायंस अस्पताल, मुंबई को आवंटित किया गया है । बाकी अंगो को जल्दी से ट्रांसप्लांट करने के लिए चण्डीगढ के हास्पिटल से सम्पर्क किया गया है।'

टॅग्स :मुंबईचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?