लाइव न्यूज़ :

मप्र विधानसभा में दो विधायकों ने पहली बार आनलाइन माध्यम से सवाल पूछे

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:46 IST

Open in App

भोपाल, एक मार्च मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में पहली बार दो विधायक आनलाइन माध्यम से शामिल हुए और प्रश्नकाल में अपने-अपने सवाल पूछे।

कांग्रेस के विधायक नारायण सिंह पट्टा (बिछिया विधानसभा सीट) एवं अशोक मर्सकोले (निवास विधानसभा सीट) ने सोमवार को मंडला जिले से आनलाइन माध्यम से विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होकर प्रश्नकाल के दौरान अपने-अपने सवाल किये। प्रदेश के दूरस्थ जिलों के विधायकों को आनलाइन माध्यम से सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिये सदन में हाल ही में एक विशाल स्क्रीन स्थापित की गयी है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बताया कि सदस्यों द्वारा विधानसभा में पहली बार प्रश्नकाल के दौरान आनलाइन माध्यम से शामिल होकर सवाल किया गया है।

प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह व्यवस्था विशेष परिस्थितियों तक ही रहनी चाहिये क्योंकि सदस्यों की प्रत्यक्ष मौजूदगी से सदन में गर्मजोशी बनी रहती है।

पट्टा ने अपने क्षेत्र के एकलव्य स्कूलों में रिक्त पड़े पदों के बारे में सवाल पूछा जबकि मार्सकोले का सवाल आदिवासी क्षेत्रों की विकास योजनाओं के लिये धन आवंटन के बारे में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos