लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर में भारी बारिश ने तोड़ा 39 साल का रिकॉर्ड, कई इलाकों में भरा पानी

By भाषा | Updated: August 22, 2020 13:12 IST

इंदौर में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश ने 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश ने शनिवार को 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 08:30 बजे से शनिवार सुबह 08:30 बजे के बीच शहर में 263.4 मिलीमीटर (10.37 इंच) बारिश दर्ज की गयी।

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश ने शनिवार को 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लगातार भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अमितेश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 08:30 बजे से शनिवार सुबह 08:30 बजे के बीच शहर में 263.4 मिलीमीटर (10.37 इंच) बारिश दर्ज की गयी।

उन्होंने बताया, "शहर में इससे पहले 10 अगस्त 1981 को 24 घंटे के अंतराल में 212.6 मिलीमीटर (8.37 इंच) बारिश दर्ज की गयी थी। यह रिकॉर्ड अब ध्वस्त हो गया है।" भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों ने शनिवार तड़के से मैदान संभाला और निचली बस्तियों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का सिलसिला शुरू किया गया।

शइर के कई इलाकों के लोग अपने घरों में बारिश का पानी भर जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। शहर की अधिकांश प्रमुख सड़कों के जलमग्न होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। रीगल चौराहा स्थित पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय के परिसर में भी पानी भरा देखा गया।

चश्मदीदों ने बताया कि भारी बारिश के बाद शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के तलघर के दो वॉर्डों में पानी भर गया। एमवायएच, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है। एमवायएच के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया, "तलघर स्थित सहारा वॉर्ड (बेसहारा मरीजों के वॉर्ड) और जेल वॉर्ड (कैदियों के वॉर्ड) में पानी भर जाने के बाद इनमें भर्ती मरीजों को अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थानांतरित किया गया है।"

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल