लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा

By भाषा | Updated: November 22, 2020 01:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा । मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ने के चलते सोमवार को रात के तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को पिछले 14 साल में नवंबर महीने में दिल्ली में सबसे सर्द सुबह रही थी। वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता ''खराब'' श्रेणी में रही और 24 घंटे के दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 251 रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में चुरु में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के एकमात्र पहाड़ी इलाके माउंट आबू में रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब और हरियाणा में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा । मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में दोनों राज्यों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 22.2 डिग्री सेल्सियस, 21.8 डिग्री सेल्सियस और 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम है।

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री नीचे है। नरनौल में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में ठंड बरकरार है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में राज्य में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

मनाली, केलॉन्ग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि शिमला में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो